Movie prime

Kirodilal in Bikaner : 07 गोदामों पर छापा, खराब बीज मिला, सख्त कार्रवाई होगी

 
Bikaner
RNE Bikaner.
प्रदेशभर में नकली बीज, खाद के गोदामों पर खुद जाकर छापामारी कर रहे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा शनिवार शाम को अचानक बीकानेर पहुंचे। यहां बीज, खाद के गोदामों पर छापा मारा। मूंगफली, ग्वार आदि के गुणवत्ताहीन बीज मिले। कहा, सख्त कार्रवाई होगी।
07 गोदामों पर छापा :
वीडियो देखने के लिए यहां नीचे 👇👇👇 क्लिक करें 

कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, बीकानेर में कृषि विभाग द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान लगभग सात ऐसे अवैध गोदामों पाए गए जो विभाग में पंजीकृत नहीं हैं। इन गोदामों में मूंगफली, ग्वारफली आदि के बीजों के साथ-साथ कीटनाशक, उर्वरक, जैव उद्दीपक (बायो स्टिमुलेंट) जैसी कृषि सामग्री का अवैधानिक रूप से भंडारण किया गया है। 

Kirodi Lal Meena in bikaner

 

इन गोदामों में संचित उत्पाद न केवल विभागीय मानकों से परे है, बल्कि अधिकांश उत्पाद गुणवत्ता हीन, अमानक एवं नकली हैं, जो कृषक समुदाय और उनकी उपज के लिए अत्यंत घातक हैं। इस प्रकार की कुटिल गतिविधियाँ न केवल कृषि व्यवस्था को प्रभावित करती हैं, अपितु किसानों की आजीविका एवं खेतों की उर्वरता को भी प्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुँचाती हैं।
राज्य सरकार को किसान और खेती के हितों से कोई भी प्रकार का खिलवाड़ कदापि स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश सरकार कृषकों के अधिकारों की रक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और इस दिशा में कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।