RudraNewsExpress_Logo

रसोई, लेट-बाथ सहित  अन्य  विकास कार्य होंगे, सार्वजनिक निर्माण विभाग करेगा क्रियान्वयन

 

RNE Bikaner

बीकानेर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री जेठानंद व्यास ने वार्ड संख्या 57 में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से 20 लाख रुपए की अनुशंसा की है।

विधायक श्री व्यास ने 20 नवंबर को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस संबंध में पत्र भेजा है। इसमें व्यास केशवाणी पंचायत समिति क्षेत्र में सीताराम भवन भाग-2 के पीछे वार्ड संख्या 57 में सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण के साथ रसोई, लेट-बाथ सहित अन्य विकास कार्य करवाने की अनुशंसा की गई है।

प्रस्तावित कार्यों की क्रियान्वयन एजेंसी सार्वजनिक निर्माण विभाग बीकानेर होगी। इसके लिए 20 लाख रुपए की राशि प्रस्तावित की गई है। 

विधायक द्वारा यह अनुशंसा करने पर अध्यक्ष गौरी शंकर व्यास, के के व्यास, शिव शंकर व्यास, अनिल व्यास, अब्दुल जब्बार, प्रयांश व्यास, दिनेश चावड़ा, सुशील कुमार आचार्य आदि ने विधायक का आभार जताया।

FROM AROUND THE WEB