Movie prime

Kolayat-Bikaner Accident : बलेनो कार, ट्रेलर से टकराई; महिलाएं-बच्चों समेत 6 घायल

 

RNE Kolayat-Bikaner

बीकानेर जिले के गजनेर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-11 पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोलायत से बीकानेर की ओर आ रही एक बलेनो कार का टायर अचानक फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित छह लोग घायल हो गए।

Kolayat

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज रफ्तार से बीकानेर की ओर जा रही थी। दरबारी फाटा के पास अचानक एक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद कार सड़क पर कई बार पलटी खाते हुए किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार में सवार एक पुरुष, तीन महिलाएं और दो बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर गजनेर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से सभी घायलों को बीकानेर के अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। ट्रोमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. कपिल के अनुसार सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार का टायर फटना माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB