Kolayat Mela Special Train : श्री कपिल मुनि मेले के लिए 23-24 को 03 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलेगी, जानिए कब, कहां से!
Rudra News Express Bikaner.
Bikaner Railway ने कोलायत में 24 नवंबर को होने वाले श्री कपिल मुनि मेले को देखते हुए लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ के बीच 03 जोड़ी अनारक्षित स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन करने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।
1. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (02 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04733, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) लालगढ़ से 16.00 बजे रवाना होकर 17.10 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04734, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 23.11.2026 एवं 24.11.2026 को (02 ट्रिप) कोलायत से 18.15 बजे रवाना होकर 19.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
2. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04739, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 05.35 बजे रवाना होकर 06.50 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04740, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 07.20 बजे रवाना होकर 08.15 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।
3. लालगढ़-कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 04741, लालगढ़-कोलायत अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) लालगढ़ से 10.50 बजे रवाना होकर 12.00 बजे कोलायत पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04742, कोलायत-लालगढ़ अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा दिनांक 24.11.2026 को (01 ट्रिप) कोलायत से 12.40 बजे रवाना होकर 13.40 बजे लालगढ़ पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में नाल हॉल्ट एवं गजनेर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 12 डिब्बे होंगे।

