RudraNewsExpress_Logo

जन्माष्टमी से पहले संस्कार स्कूल में सजा कृष्ण-राधा का मनमोहक संसार
 

 

p

RNE Bikaner

बीकानेर। सादुलगंज स्थित संस्कार किड्स हाउस एवं संस्कार पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्माष्टमी से एक दिन पूर्व आयोजित कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएं भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर स्कूल पहुंचे। रंग-बिरंगी वेशभूषा में सजे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

p

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कृष्ण-राधा के रूप में सजे बच्चों से पूरा विद्यालय परिसर कृष्णमय नजर आया। बच्चों ने उत्साह और उमंग के साथ जन्माष्टमी पर्व की खुशियां मनाईं।

p

इस अवसर पर भानुमति रंगा, सपना ओझा, शंकर बोहरा, मनीष हर्ष और प्रभाशंकर रंगा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें चॉकलेट और मिठाइयां वितरित कीं। कार्यक्रम में बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां और उत्साह विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

FROM AROUND THE WEB