Movie prime

Lagarh Railway Station : 18.70 करोड़ रुपये से बदली लालगढ़ रेलवे स्टेशन की तस्वीर, आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ स्टेशन

Amrit Bharat योजना से लालगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 

 

RNE Bikaner. 

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बीकानेर के लालगढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास किया गया है। लगभग 18.70 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। पंजाब और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान से देशनोक स्थित करणी माता मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्टेशन अब अधिक सुविधाजनक और आकर्षक बन गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के मुताबिक लालगढ़ जंक्शन बीकानेर शहर का प्रमुख उपनगरीय रेलवे स्टेशन है, जो जोधपुर-बठिंडा और फलोदी-लालगढ़ रेल मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण जंक्शन के रूप में जाना जाता है। स्टेशन के पुनर्विकास के तहत भवन का आधुनिकीकरण, प्रवेश और निकास मार्गों का पृथक्करण, बाउंड्री वॉल निर्माण, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्यीकरण, दोपहिया और चौपहिया वाहनों के लिए अलग पार्किंग, बुकिंग कार्यालय और रिटायरिंग रूम का उन्नयन तथा नए शौचालय ब्लॉक विकसित किए गए हैं।

add

रेलवे का मानना है कि लालगढ़ जंक्शन के आधुनिकीकरण से बीकानेर के पर्यटन, धार्मिक यात्राओं, स्थानीय हस्तशिल्प और व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बीकानेर की पहचान एक प्रमुख पर्यटन एवं आस्था केंद्र के रूप में और मजबूत होगी।

add33

क्या-क्या सुविधाएं विकसित हुईं : 

* स्टेशन भवन का आधुनिक स्वरूप
* अलग प्रवेश और निकास मार्ग
* आकर्षक सर्कुलेटिंग एरिया
* दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए पृथक पार्किंग
* आधुनिक बुकिंग कार्यालय और रिटायरिंग रूम
* नए एवं स्वच्छ शौचालय ब्लॉक
* एलईडी लाइटिंग और आकर्षक आर्टवर्क
* दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं एवं साइनेज
* अत्याधुनिक यात्री सूचना प्रणाली
* कोच गाइडेंस डिस्प्ले बोर्ड
* मल्टीलाइन और सिंगल लाइन डिस्प्ले बोर्ड
* पब्लिक एड्रेस सिस्टम
* बड़े एलईडी सूचना स्क्रीन
* जीपीएस आधारित डिजिटल घड़ियां

50 किलोवाट का सोलर प्लांट :

रेलवे ने स्टेशन को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए 22.50 लाख रुपये की लागत से 50 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांटभी स्थापित किया है। इससे बिजली की बचत के साथ हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।

फुट ओवरब्रिज : 

करीब 7.02 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने के बाद यात्रियों की आवाजाही और अधिक सुरक्षित व सुगम हो जाएगी।

FROM AROUND THE WEB