लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह शाम 6 बजे नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में
May 22, 2026, 08:46 IST
RNE Network.
हिंदी व राजस्थनी के वरिष्ठ रचनाकार, रंगकर्मी, चिंतक, शिक्षाविद कीर्तिशेष लक्ष्मीनारायण रंगा प्रज्ञा सम्मान समारोह - 2026 आज शाम 6 बजे नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, नागरी भंडार, में आयोजित होगा।
इस समारोह में साहित्य के क्षेत्र से राजस्थानी के कवि, कथाकार, आलोचक परलीका के डॉ सत्यनारायण सोनी को अर्पित किया जायेगा। शिक्षा के क्षेत्र का सम्मान कृषि विश्वविद्यालय, कोटा की कुलगुरु डॉ विमला डुकवाल को अर्पित किया जायेगा। रंगकर्म के क्षेत्र का सम्मान वरिष्ठ रंगकर्मी, निर्देशक विजय सिंह राठौड़ को अर्पित होगा।
इस प्रज्ञा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि राजुवास के कुलगुरु डॉ सुमंत व्यास होंगे और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कथाकार, आलोचक मालचंद तिवाड़ी रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता रंगकर्मी, साहित्यकार, पत्रकार मधु आचार्य ' आशावादी ' करेंगे।

