LJP दिल्ली केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पासवान का सम्मान, कई नियुक्तियां
RNE New Delhi-Gurugram.
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के केंद्रीय कार्यालय, दिल्ली में हुए कार्यक्रम में परशुराम भवन की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, लेबर सेल राजेश पासवान का अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा प्रदेश एवं गुरुग्राम जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर राम बाबू गुप्ता ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से कई नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की। घोषित नियुक्तियों के अनुसार कशिश कौशिक को बादशाहपुर, गुरुग्राम का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार को बादशाहपुर का सचिव, यश को जिला गुरुग्राम सचिव, राजीव रंजन को हरियाणा प्रदेश सचिव तथा विजयदीप शर्मा को चरखी दादरी जिला सचिव नियुक्त किया गया है।

हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष गुप्ता ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



