RudraNewsExpress_Logo

मदन गोपाल से मारपीट :  शशिकला भी जांच के घेरे में, प्रदेश कांग्रेस ने दो दिन में मांगी रिपोर्ट

 

 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल से मारपीट के मामले में शहर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है।

राजस्थान महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सारिका सिंह को भेजे पत्र में प्रदेश कांग्रेस संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने शशिकला राठौड़ की घटना में कथित संलिप्तता की निष्पक्ष जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रकरण में कार्रवाई करते हुए दो दिन के भीतर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को अवगत कराने को कहा गया है।

मामला वार्ड नंबर 50 में कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय उद्घाटन के दौरान हुए विवाद से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा के पुत्र मोहित अरोड़ा सहित अन्य लोगों पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भी घटना में संलिप्तता की बात कही गई है।

अब प्रदेश संगठन के निर्देश के बाद जांच में शशिकला राठौड़ की भूमिका सामने आने पर संगठनात्मक कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। वार्ड 50 का विवाद इस तरह स्थानीय कांग्रेस की खींचतान से आगे बढ़कर प्रदेश कांग्रेस के लिए भी जांच और कार्रवाई का मामला बन गया है।

FROM AROUND THE WEB