Movie prime

Madan Rathore 11 अप्रैल को बीकानेर में देहात एवं शहर भाजपा की अलग अलग मीटिंग लेंगे

 

RNE Bikaner.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ 11 अप्रैल को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। अपने एकदिवसीय प्रवास के दौरान वे संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के अनुसार, राठौड़ प्रातः 7:55 बजे ट्रेन से बीकानेर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। इसके बाद वे सुबह 11 बजे भाजपा बीकानेर शहर की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 2 बजे भाजपा बीकानेर देहात की बैठक आयोजित होगी, जिसमें पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता संगठन की वर्तमान गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों और सुदृढ़ीकरण की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

इन बैठकों के माध्यम से प्रदेशाध्यक्ष कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर संगठन को मजबूत बनाने, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने और आगामी रणनीति पर मार्गदर्शन देंगे।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार, राठौड़ शाम 4 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे, जिसमें वे केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों, संगठनात्मक गतिविधियों और समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखेंगे। इसके बाद वे शाम 5 बजे महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती पर आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेकर उनके सामाजिक योगदान को स्मरण करेंगे।

FROM AROUND THE WEB