Movie prime

MadanGopal Meghwal की पहल, सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाने के लिए फॉर्म जारी किया

फॉर्म लेने-जमा करवाने के लिए रामनाथ आचार्य को प्रभारी बनाया
 

RNE Bikaner. 
 

कांग्रेस में ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक लगातार हो रहे नवाचारों के बीच बीकानेर शहर कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने शहर कार्यकारिणी में प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं को जगह देने के लिए नया फार्मूला बनाया है। इसके लिए बाकायदा कार्यकर्ताओं को एक फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। शहर के मुख्य मार्ग की एक दुकान पर बाकायदा फॉर्म रखे गए हैं।

जानिए कैसा फॉर्म, कब तक भरना है : 
 

शहर कांग्रेस के पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस के मुताबिक बीकानेर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल द्वारा एक नवाचार आरम्भ किया गया है। वत्सस ने बताया कि बीकानेर शहर कांग्रेस के अंतर्गत कार्य करने वाले सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी के रूप में चुनने के लिए एक प्रपत्र तैयार करवाया गया है। इस प्रपत्र में सारी जानकारी एकत्र की जाएगी। उसी आधार पर बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल उनको अलग-अलग श्रेणीवार पदाधिकारी बनवाने का प्रयास करेंगे। 

प्रपत्र लेने और जमा करवाने के लिए वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ आचार्य को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त प्रपत्र भरकर अपनी सटीक जानकारी प्रेषित करने वाले कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल उचित स्थान और उचित सम्मान दिलवाने का प्रयास करेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ता 06 से 08 जनवरी तक केईएम रोड के यश कलेक्शन से फॉर्म ले सकते हैं। इसी जगह 09 जनवरी को दोपहर 1 बजे तक फॉर्म जमा करवाना होगा।

ad211

FROM AROUND THE WEB