Movie prime

Madhu Acharya के आलेख संग्रह "अर्जुन-आचार्य संवाद", कहानी संग्रह "बादल का एक टुकड़ा" का विमोचन आज

सुखद संयोग  : मधु आचार्य "आशावादी" के जन्मदिन और विश्व रंगमंच दिवस पर हो रहा खास आयोजन 

 

RNE Bikaner.

डॉ. भगवान दास किराडू ‘नवीन’ समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ साहित्यकार मधु आचार्य ‘आशावादी’ की दो पुस्तकों का लोकार्पण समारोह आज आयोजित होगा। कार्यक्रम शहर के रमेश इंग्लिश स्कूल (RES) में सायं 4:30 बजे शुरू होगा।

समारोह में मधु आचार्य के आलेख संग्रह ‘अर्जुन-आचार्य संवाद’ तथा कहानी संग्रह ‘बादल का एक टुकड़ा’ का विधिवत विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कवि, नाटककार एवं आलोचक डॉ. अर्जुनदेव चारण करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ख्यातनाम साहित्यकार एवं आलोचक राजाराम भादू उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान पत्र वाचन भी होगा। इसमें प्रमोद चमोली ‘अर्जुन-आचार्य संवाद’ पर और मनीषा आर्य सोनी ‘बादल का एक टुकड़ा’ पर अपने विचार व्यक्त करेंगी। समारोह का संचालन संजय पुरोहित द्वारा किया जाएगा।

इस आयोजन को लेकर खास बात यह है कि आज ही मधु आचार्य ‘आशावादी’ का जन्मदिन भी है, साथ ही विश्व रंगमंच दिवस भी मनाया जा रहा है। मधु आचार्य न केवल साहित्यकार हैं, बल्कि एक ख्यातनाम रंगकर्मी, निर्देशक और नाट्य लेखक-समीक्षक के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं।

FROM AROUND THE WEB