RudraNewsExpress_Logo

Maharshi Dadhichi Jayanti  : अलमस्त मंडल ने सुंदरकांड, महादेव मंडल ने दधीचेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया

 

Rudra News Express Bikaner. 

महर्षि दधीचि जयंती महोत्सव 2026 के पंच दिवसीय कार्यक्रमों के तहत बुधवार को धार्मिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा। अलमस्त मंडल की ओर से दधिमथी भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, वहीं महादेव मंडल की ओर से दधीचेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। दोनों आयोजनों में समाज के लोगों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया।

अध्यक्ष योगेंद्र तिवाड़ी ये बोले : 

श्री दाधीच ब्राह्मण समाज संपत्ति ट्रस्ट बीकानेर के अध्यक्ष योगेंद्र तिवाड़ी ने कहा कि महर्षि दधीचि भगवान महादेव के परम भक्त थे। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान महादेव के वरदान से ही महर्षि दधीचि की अस्थियां वज्र के समान कठोर हुई थीं। उन्होंने कहा कि महर्षि दधीचि की संतान होने के नाते दाधीच समाज में माता गायत्री और भगवान महादेव की पूजा-अर्चना को विशेष महत्व दिया जाता है।

कहाँ-क्या आयोजन : 

सुंदरकांड पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से पाठ किया। वहीं दधीचेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक किया गया। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से संपूर्ण समाज के विकास, सुख-समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की गई। सुंदरकांड पाठ के संयोजक श्रवण व्यास तथा रुद्राभिषेक के संयोजक गिरिजाशंकर ओझा (मीनसा) रहे।

इनकी भागीदारी : 

कार्यक्रम में डॉ. महेश दाधीच, गोविंदलाल ओझा, गिरिजाशंकर ओझा, कमल किशोर, श्रवण व्यास, दीनदयाल ओझा, शिवकुमार ओझा, शिवजीराम आचार्य, गोपाल मिश्रा, महेश ओझा, नवल किशोर, राजकुमार ओझा, स्वरूप, अशोक, राजेंद्र, राजरतन, रामजी, रामेश्वर जोशी, राजेंद्र तिवाड़ी, सतीश तिवाड़ी, चंद्रेश मिश्रा, वैभव व्यास, शांतिलाल हरिहर, पीयूष, अजय, हिमांशु, राहुल, लोकेश सहित समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB