RudraNewsExpress_Logo

शिक्षक दिवस पर महात्मा गांधी स्कूल में शिक्षकों का सम्मान
TATA AIA के शाखा प्रमुख  शिक्षकों का अभिनंदन

 

RNE Bikaner

बीकानेर। शिक्षक दिवस के अवसर पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सर्वोदय बस्ती, बीकानेर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर TATA AIA Life Insurance Co. Ltd., बीकानेर शाखा के Branch

p

Head श्री शिवपाल सिंह राठौड़ द्वारा विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया।
समारोह में शिक्षकों के शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। श्री शिवपाल सिंह राठौड़ ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और विद्यार्थियों को सही दिशा देने के साथ-साथ देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव तैयार करते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। शिक्षकों ने इस सम्मान के लिए TATA AIA Life Insurance Co. Ltd., बीकानेर शाखा एवं श्री शिवपाल सिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया।

FROM AROUND THE WEB