ममता कालिया को मिलेगा प्रेमचंद पुरस्कार, कथा श्रेणी में मिला पुरस्कार, साहित्य जगत में हर्ष की लहर
Jan 24, 2026, 10:53 IST
RNE Network.
हिंदी साहित्य की वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार, आलोचक ममता कालिया को प्रेमचंद पुरस्कार अर्पित किया जायेगा। बनारस लिट फेस्ट बुक अवार्ड्स - 2026 के तहत कथा श्रेणी में ममता कालिया जी को प्रेमचंद पुरस्कार अर्पित होगा।

ममता कालिया जी को यह पुरस्कार मिलने पर देश के साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। साहित्यकार, रंगकर्मी, पत्रकार मधु आचार्य ' आशावादी ' ने इस पुरस्कार पर व्यक्तिशः ममता जी को बधाई दी। उन्होंने आभार प्रकट किया। साहित्यकार डॉ मंगत बादल, किरण बादल, ब्रजरतन जोशी, गजेसिंह राजपुरोहित, संजय पुरोहित, नदीम अहमद नदीम, अरमान नदीम, विजय शर्मा, इमरोज नदीम, नगेन्द्र किराड़ू, अनुराग हर्ष, सीमा पारीक, आदि ने ममता जी को प्रेमचंद पुरस्कार मिलने पर खुशी जाहिर की है।

