Train Accident Bikaner : स्टेशन पर चाय पीकर लौटता शख्स ट्रेन से टकराया, मौत
RNE ShriDungargarh-Bikaner.
बीकानेर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। इस व्यक्ति की मौत उस वक्त हुई जब यह महज चाय पीने रेलवे स्टेशन आया था। लौटते समय पटरी पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गया।मामला जिले के सूडसर रेलवे स्टेशन का है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सूडसर निवासी 40 वर्षीय टोडरमल रेलवे स्टेशन पर चाय पीने आया था। वापसी में ट्रेन की चपेट में आ गया। घायल अवस्था में उसे बीकानेर के PBM Hospital लाया गया। यहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
एक युवक लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ गया और दौराने ईलाज पीबीएम में उसकी मौत हो गई।
दरअसल हादसा गुरुवार शाम को हुआ था। एक यात्री ने सूडसर स्टेशन पर नापासर की ओर बने रेलवे फाटक के गेट मैन को बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से शख्स घायल हो गया। इसके साथ ही उच्चाधिकारियों तक बात पहुंची। घायल को एंबुलेंस से पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां देर रात उसने दम तोड़ दिया।

