Bikaner BJP : मनीष सोनी अब देहात भाजपा मीडिया संयोजक बने!
RNE Bikaner.
मीडिया मैनेजमेंट की अपनी खास कार्यशैली से भाजपा बीकानेर में लंबे समय से यह दायित्व निभा रहे युवा भाजपा नेता मनीष सोनी को अब बीकानेर देहात भाजपा मीडिया संयोजक बनाया गया है। पिछले कई शहर अध्यक्षों के कार्यकाल, चुनावी दौर और बड़े कार्यकर्मों में मीडिया संयोजक का दायित्व निभाने वाले सोनी को इस बार सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता वाली शहर कार्यकारिणी में जगह नहीं मिली।
ऐसे में देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने सोनी को अपनी कार्यकारिणी में लेने के लिए प्रदेशाध्यक्ष से अनुमति मांगी। वह अनुमति मिलने के बाद प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार बीकानेर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बीकानेर देहात भाजपा जिला मीडिया संयोजक पद पर मनीष सोनी की घोषणा की है।
जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा, भारतीय जनता पार्टी संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता पर हमेशा नजर रहती है। मनीष सोनी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता है और लंबे समय से भाजपा मीडिया का काम देख रहे है। पार्टी ने इनकी कार्यकुशलता पर भरोसा जताया है और एक बार पुनः मीडिया संयोजक का दायित्व दिया है। नवनियुक्त संयोजक सोनी ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार सुमित गोदारा का आभार जताया है।