मनीषा आर्य सोनी SBI की स्वतंत्र शिकायत समिति में, महिला सुरक्षा और कार्यस्थल की गरिमा से जुड़े मामलों में निभाएंगी भूमिका
Rudra News Express Bikaner.
महिला सुरक्षा और कार्यस्थल पर सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में बीकानेर की सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका एवं कवयित्री मनीषा आर्य सोनी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के रीजनल बिजनेस ऑफिस-1, बीकानेर नॉर्थ की स्वतंत्र शिकायत समिति (Independent Complaint Committee) में उन्हें बाहरी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है।
बैंक की ओर से जारी आदेश के अनुसार समिति का गठन कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निष्पक्ष और प्रभावी निस्तारण के लिए किया गया है। समिति बैंक के कार्यालयों तथा बैंक के कार्यस्थल से संबंधित मामलों में प्राप्त शिकायतों की जांच कर अपनी रिपोर्ट बैंक को प्रस्तुत करेगी।
समिति की अध्यक्षता स्निग्धा सिंह, मुख्य प्रबंधक करेंगी। समिति में बैंक अधिकारियों के साथ बाहरी सदस्य के रूप में मनीषा आर्या सोनी को शामिल किया गया है।

