मनोज बिश्नोई ने होटल पर बीडीए नोटिस को प्रशासन की रंजिशपूर्ण कार्रवाई बताया, समर्थकों के साथ बीडीए में धरना!
परिवार के साथ धरना और अनशन करने की चेतावनी
RNE Bikaner.
एक्टिविस्ट और पूर्व पार्षद मनोज बिश्नोई के रानी बाजार स्थित होटल को लेकर बीकानेर विकास प्राधिकरण (बीडीए) की ओर से नोटिस दिया गया है। इस नोटिस मंे बिश्नोई को एक दिन का समय जवाब देने के लिए कहा गया है। बीडीए की इस कार्रवाई को बिश्नोई के खिलाफ प्रशासन की रंजिशपूर्ण कार्यवाही के तौर पर प्रचारित किया जा रहा है। खुद बिश्नोई इसके खिलाफ समर्थकों के साथ प्रदर्शन पर उतर आए हैं। पब्लिक पार्क मंे लिलीपौंड से बीडीए ऑफिस तक पैदल मार्च किया है।
आरोप है कि प्रशासन ने इसलिए रंजिशपूर्ण कार्रवाई की है क्योंकि खेजड़ी बचाओ अंादोलन में सक्रिय रहने के साथ ही बीकानेर बंद करवाने में अग्रणी रहा। इसके अलावा जयपुर बंद करवाने की भी चेतावनी दी।
इन सबके बीच समर्थकों के साथ बीडीए परिसर मंे धरना दिये बैठे मनोज बिश्नोई के पक्ष में नारे गूंज रहे हैं। प्रशासन ने हालात को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया है।

