Movie prime

Deshnok के FCI गोदाम में भीषण आग,  11.55 लाख किलो मूंगफली राख, करोड़ों का नुकसान

 

RNE Deshnok-Bikaner. 

बीकानेर जिले के Deshnok में रविवार देर रात रेलवे पुलिया के पास स्थित Food Corporation of India (FCI) के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया और आसमान छूती लपटों से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। आग की इस घटना में गोदाम में रखी करीब 33 हजार बोरियों में भरी 11.55 लाख किलो मूंगफली जलकर राख हो गई। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

f

आग लगने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि बीती रात T-20 वर्ल्ड कप में INDIA के चैम्पियन  बनने पर खुशी में हुई आतिशबाजी की किसी चिंगारी से आग लगी है। गनीमत यह रही कि गोदाम से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप है। आग वहां तक नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। हालांकि शॉर्ट सर्किट होने के एंगल को भी नकारा नहीं जा रहा। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। करीब एक घंटे के भीतर आग पूरे गोदाम में फैल गई। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि गोदाम की इमारत को भी नुकसान पहुंचा और रातभर परिसर में मूंगफली की बोरियां जलती रहीं।

घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप और आबादी क्षेत्र होने के कारण स्थिति और भी चिंताजनक बन गई। घटना की सूचना मिलते ही देशनोक, Bikaner और Nokha सहित आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मी देर रात से लगातार आग बुझाने में जुटे रहे और कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

बताया जा रहा है कि यह गोदाम देशनोक निवासी दीपचंद भूरा का है, जहां मूंगफली का बड़ा स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

FROM AROUND THE WEB