G7 में फिर दिखी Modi-Melony की ‘मेलोडी’ केमिस्ट्री, मेलोनी बोलीं- "हम इंस्टाग्राम के सबसे मशहूर कपल हैं"
RNE International Desk.
फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की दोस्ताना केमिस्ट्री चर्चा का विषय बन गई। दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान मेलोनी ने मुस्कुराते हुए ऐसा मजाक किया कि आसपास मौजूद लोग भी हंस पड़े और सोशल मीडिया पर नया ट्रेंड शुरू हो गया।

मेलोनी ने पीएम मोदी से मुलाकात करते हुए कहा, "नाइस टू सी यू अगेन... हम इंस्टाग्राम पर सबसे मशहूर कपल हैं।"
उनकी यह टिप्पणी सुनकर दोनों नेताओं के बीच सहज मुस्कान और आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। मुलाकात का वीडियो और तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर #Melodi फिर ट्रेंड करने लगा।

क्या है 'मेलोडी'?
दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स ने Meloni और Modi के नामों को मिलाकर "Melodi" नाम दिया है। पिछले दो वर्षों में दोनों नेताओं की कई मुलाकातें, सेल्फी और अनौपचारिक बातचीत इंटरनेट पर वायरल होती रही हैं। इटली में आयोजित G20 और अन्य वैश्विक सम्मेलनों के दौरान जॉर्जिया मेलोनी द्वारा पीएम मोदी के साथ साझा की गई सेल्फियां भी काफी चर्चित रही थीं।

जब मोदी ने दी थी 'Melody' टॉफी :
दोनों नेताओं की दोस्ती का एक दिलचस्प किस्सा भी खूब चर्चित रहा। एक मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को भारत की लोकप्रिय "Melody" टॉफी भेंट की थी। इसके बाद सोशल मीडिया पर इसे "Melody Diplomacy" नाम दिया गया और लाखों लोगों ने इस पर मजेदार पोस्ट साझा किए।
दोस्ती से आगे रणनीतिक साझेदारी :
हालांकि सोशल मीडिया पर यह रिश्ता हल्के-फुल्के अंदाज में देखा जाता है, लेकिन इसके पीछे भारत और इटली के बीच मजबूत होते संबंध भी हैं।

दोनों देश रक्षा सहयोग, व्यापार, स्वच्छ ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (IMEC) जैसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट्स पर मिलकर काम कर रहे हैं।
मेलोनी कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनका एक सकारात्मक व्यक्तिगत जुड़ाव है और वे भारत की वैश्विक भूमिका तथा मोदी की लोकप्रियता का सम्मान करती हैं।

सोशल मीडिया पर छाया #Melodi :
G7 सम्मेलन की इस मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों पोस्ट साझा किए गए। यूजर्स ने दोनों नेताओं की दोस्ताना तस्वीरों और वीडियो को शेयर करते हुए एक बार फिर #Melodi को ट्रेंडिंग सूची में पहुंचा दिया।

