Movie prime

धर्म, संस्कृति और एकता का संदेश: वाहन रैली से गूंजा बीकानेर, धर्मयात्रा का दिया आमंत्रण

 

RNE Bikaner.

भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में 19 मार्च को प्रस्तावित भव्य धर्मयात्रा के आमंत्रण हेतु मंगलवार को पुष्करणा स्टेडियम से निकली विशाल वाहन रैली ने पूरे शहर को धार्मिक रंग में रंग दिया। हजारों दोपहिया वाहनों के साथ निकली इस रैली ने जहां शहर में आस्था और उत्साह का संचार किया, वहीं एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त संदेश भी दिया।

वीडियो देखने के लिए नीचे फोटो पर क्लिक करें:

Rally

रैली का नेतृत्व कार्यक्रम संयोजक उमेश व्यास, समिति अध्यक्ष गणेश बोथरा, उपाध्यक्ष राजेश चुरा, महामंत्री भंवर पुरोहित एवं नवीन सिंह ने किया। इसमें संत सरजू दास जी सहित अनेक सामाजिक, धार्मिक और युवा संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई।

 

Bikaner

पुष्करणा स्टेडियम से शुरू हुई यह भव्य रैली मोहता चौक, कोट गेट, सादुलसिंह सर्किल होते हुए जस्सूसर गेट तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर रैली का स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण श्रद्धा और उत्साह से सराबोर हो उठा।

 

Bikaner

“जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के गगनभेदी नारों से शहर गूंज उठा। केसरिया ध्वजों और नारों के बीच निकली इस रैली ने बीकानेर को मानो धर्ममय स्वरूप दे दिया। रैली के दौरान गूंजे देशभक्ति गीतों ने लोगों में राष्ट्रभावना और जागरूकता का संचार किया।

 

रैली का समापन जस्सूसर गेट स्थित मूलचंद पारीक सर्किल पर हुआ, जहां चुरा परिवार द्वारा प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बना दिया।

 

FROM AROUND THE WEB