Movie prime

विधायक जेठानंद व्यास ने देर रात किया बीछवाल और शोभासर जलाशय का किया निरीक्षण

 

RNE Bikaner.

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को जलदाय विभाग के शोभासर और बीछवाल जलाशयों का दौरा किया। उन्होंने विभाग के निर्माणाधीन आरडब्ल्यूआर और अन्य यूनिट्स का निरीक्षण भी किया। यहां कार्य की गति अत्यंत धीमी होने पर नाराजगी जताई और संवेदक के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

रविवार देररात किए निरीक्षण के दौरान उन्होंने जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता राजेश पूनिया सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अन्य तकनीकी अधिकारियों से नहरबंदी के पश्चात् जलापूर्ति की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि पानी आने तक के बचे हुए समय में विभाग पूर्ण मुस्तैदी से कार्य करे। उन्होंने बीछवाल और शोभासर में नहर का पानी पहुंचने की संभावनाओं की समीक्षा की और कहा कि पानी आने तक स्थिति पर पूर्ण नजर रखें। टेल के क्षेत्रों में मांग के अनुसार टैंकर्स के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पेयजल उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आमजन को किसी स्थिति में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि टेंकर्स से पानी वितरण में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं हो। अधीक्षण अभियंता खुद इस पर नजर रखें। उन्होंने बीकानेर शहरी परकोटे सहित समूचे विधानसभा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति की वर्तमान तथा नहर के सुचारू चलने की संभावित स्थिति के बारे में जाना और नियंत्रण कक्ष को एक्टिव रखने के निर्देश दिए। सोमवार को विधानसभा की समिति की बैठक होने के कारण वे रविवार देररात बीकानेर से जयपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने सोमवार को भी अधिकारियों से इससे संबंधित फीडबैक लिया। इसके साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि शहरी क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। अगले तीन-चार दिन में सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो जाएंगी। इस समय तक विभाग का सहयोग करें।

FROM AROUND THE WEB