Movie prime

विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर का बीकानेर आगमन हुआ, स्वागत एवं शिष्टाचार मुलाकात

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं श्रीगंगानगर कांग्रेस अध्यक्ष रूपिंदर सिहं कुन्नर के आगमन पर स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें सूत की माला पहनाकर सम्मानित किया गया तथा आत्मीय शिष्टाचार मुलाकात की गई।
 

मुलाकात के दौरान विभिन्न बीकानेर संभाग की राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आमजन की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल जादुसंगत, योगेश गहलोत, यूथ कांग्रेस के अकरम अली सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB