Movie prime

Mohan Surana भारतीय भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बने, शपथ ग्रहण में सांसदों-विधायकों का जमावड़ा 

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष और भाजपा नेता मोहन सुराणा को व्यापार जगत की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सुराणा को भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही विनोद गोयल को बीकानेर इकाई का अध्यक्ष बनाया है।  जयपुर में हुए एक समारोह में सुराणा सहित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की। इस आयोजन में कई विधायकों के साथ ही सांसद भी शामिल हुए। 

दरअसल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह जयपुर में हुआ। इसमें मोहन सुराणा ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष और विनोद गोयल ने बीकानेर जिलाध्यक्ष का दायित्व संभाला। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा और हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

इस मौके पर मोहन सुराणा ने कहा कि संगठन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, अधिकारों की रक्षा और व्यापारिक हितों को मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उन्होंने प्रदेशभर के व्यापारियों को संगठन से जोड़कर उनकी बात सरकार और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

विनोद गोयल ने कहा कि जिले के व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक सुदृढ़ किया जाएगा। समारोह में केके मेहता, चंद्रशेखर शर्मा, इंद्र राव, पंकज अग्रवाल, महावीर बोथरा सहित व्यापार जगत से जुड़े अनेक पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB