RudraNewsExpress_Logo

घर-घर तिरंगा : बाफना स्कूल में तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों ने लहराया तिरंगा
 

 

Rudra News Express Bikaner. 

नोखा रोड स्थित सेठ तोलाराम बाफना एकेडमी में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूल के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को तिरंगे वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा लहराकर राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को तिरंगे की महत्ता बताते हुए कहा कि हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, तब देश को आजादी मिली और हमें तिरंगा फहराने का अवसर प्राप्त हुआ।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशेखर मेघवाल ने कहा कि तिरंगा महज एक ध्वज नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का गौरव है। आजादी के वीरों ने अपने बलिदान से तिरंगे की शान को कायम रखा।

कार्यक्रम में बीकानेर भाजपा प्रभारी ओम सारस्वत**, ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चम्पालाल गेदर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, पूर्व यूआईटी चेयरमैन महावीर रांका तथा भाजपा आईटी के प्रदेश संयोजक अविनाश जोशी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया।

स्कूल के सीईओ डॉ. पीएस वोहरा ने बताया कि विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ तिरंगा लहराया और देशभक्ति से जुड़ी रचनाओं की प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में राजाराम सीगड़, प्रकाश मेघवाल, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र व्यास, ओम राजपुरोहित, शिवलाल तेजी, शंभुदयाल गहलोत, आदर्श शर्मा, पंकज गहलोत, शक्तिसिंह शेरुणा, राजेन्द्र चौहान, किशन भाटी, संजय स्वामी, धीरज रांका, दाऊलाल छंगाणी, नरेन्द्र चंचल, सरिता नाहटा, अर्पित तंवर, हिमांशु टाक, मुकेश सैन एवं नितेश लखेसर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

FROM AROUND THE WEB