मोहम्मद रफी की पुयतिथि पर हुआ गीत संगीत आयोजन
RNE Bikaner.
कोहिनूर कला केंद्र की तरफ से हिंदी सिनेमा के महान गायक मोहम्मद रफ़ी की 46वीं पुण्यतिथि के मौक़े पर एक संगीतमय संध्या हिट सोंग्स ऑफ मोहम्मद रफ़ी का आयोजन स्थानीय मीणों के चौक में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एवं रसिक श्रोता मौजूद थे, जिन्होंने देर रात तक चले कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

आयोजक नौशाद अली एवं समन्वयक अनवर अली ने संयुक्त रूप से बताया कि इस संगीतमय संध्या में नगर के डेढ दर्जन से अधिक गायक कलाकारों द्वारा स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी द्वारा गाए गीत पेश करके उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम समन्वयक क़ासिम बीकानेरी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन.डी. रंगा ने की। संगीतमय संध्या के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष शहर जिला कांग्रेस अरविंद मिढ्ढा ने स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित करके कार्यक्रम की शुरुआत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ गायक पूनम मोदी, अशोक सोनी जसमतिया,पूर्व पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद अली ख़िलजी, प्रॉपर्टी डीलर सय्यद रोशन अली,संगीत कला प्रेमी इस्लाम कच्छावा राजीव मित्तल मौजूद थे।
संगीतमय संध्या में हसन अली, अनवर अली, सैयद नौशाद अली, राजीव मित्तल, आस्था मलघट(श्री डूंगरगढ़), महेश कुमार, भैरू रतन चांवरिया, महबूब राठौड़(देशनोक), सलमान खान, अकबर अली, कुमार महेश किराडू, शानू कच्छावा सहित अनेक गायक कलाकारों ने स्वर्गीय मोहम्मद रफ़ी के नग्मे सुन कर मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन क़ासिम बीकानेरी ने किया।

