Movie prime

Murder in Bikaner : लक्ष्मीनाथजी घाटी इलाके में गला दबाकर हत्या की, कोतवाली पुलिस ने घंटे में दबोचा

 


Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर की कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का महज पांच घंटे में खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वारदात के बाद फरार आरोपी को दबोच लिया गया। 

पुलिस के अनुसार, 20 जुलाई 2026 को यूनुस अली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई मोहम्मद साबिर के साथ मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू एवं एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट की तथा तौलिये से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में कोतवाली थाने में विभिन्न धाराओं में दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीकानेर रेंज के आईजी ओमप्रकाश (आईपीएस), पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) तथा वृत्ताधिकारी नगर के निर्देशन में थाना प्रभारी सविता डाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार पीछा कर तकनीकी एवं पारंपरिक पुलिसिंग के आधार पर आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद हुसैन उर्फ बाबू (39 वर्ष), निवासी लक्ष्मीनाथजी घाटी रोड, पानी की टंकी के सामने, बीकानेर के रूप में की है। आरोपी से हत्या के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

FROM AROUND THE WEB