Movie prime

Naal-Bikaner: 04 जनवरी को मिला था बम, सुरक्षा घेरे में रखा था, आस-पास के लोगों में था डर, आज किया डिस्पोज!

 

श्रीराम रामावत

RNE Naal-Bikaner.

‘धमाका हुआ। दूर तक धूल का गुबार दिखा। पक्षी, जीव-जंतु उड़े या भागे। इसके साथ ही लोग निश्चिंत हो गये।’

विडियो देखने के लिए फोटो पर क्लिक करें :

यह दृश्य है बीकानेर से सटते नाल गांव का जहां सोमवार सुबह एक पुराने बम को निष्क्रिय किया गया। दरअसल यहां 04 जनवरी को एक बमनुमा वस्तु मिली थी। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। चूंकि पास में ही एयरफोर्स स्टेशन है। ऐसे में पुलिस के साथ ही एयरफोर्स के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। बम को मिट्टी और सूखी झाड़ियों के बीच सुरक्षित रख दिया। इसके साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस का पहरा लगा दिया। इसी दिन से इसके आस-पास जाने से लोग डर रहे थे। गांव की भेड़-बकरियां भी इस ओर चली जाती तो उन्हें घेरकर लाने मंे भी घबराहट होती थी। आज इस बम को पूरी सुरक्षा के साथ विशेषज्ञों की मौजूदगी में निष्क्रिय किया गया।
 

विस्फोट हो जाता तो बड़ा नुकसान होता : 
 

नाल पुलिस थाना अधिकारी विकास बिश्नोई ने बताया कि जिस बम को निष्क्रिय किया गया है यह अत्यंत विस्फोटक था। इससे जन-धन की भारी हानि हो सकती थी। राहत की बात यह है कि ग्रामीणों ने समय रहते इसकी जानकारी दे दी।  एसपी कावेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार पुलिस द्वारा राउंड दी क्लॉक गार्ड लगाकर  एरिया को सुरक्षित किया गया।

सेना के विशेषज्ञों की मौजूदगी में विस्फोट : 
 

पुलिस ने सेना की 24 इन्फैंट्री डिवीजन से संपर्क किया। ऐसे में  लेफ्टिनेंट कर्नल सागर देशपांडे एवं मेजर अमित मुंढे के नेतृत्व में सेना की विशेषज्ञ टीम मौके पर पहुंची और आज 16 फरवरी को इन-सीटू (स्थल पर ही) नियंत्रित विस्फोट के माध्यम से बम का सुरक्षित निस्तारण किया। निस्तारण के दौरान नाल थानाधिकारी विकास बिश्नोई के नेतृत्व  में, पुलिस के एएसआई कालूराम पंवार की टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा सुनिश्चित की। 
 e

नियंत्रित विस्फोट के बाद सेना की टीम ने स्थल की पूरी तरह जांच कर अवशेषों को हटाया और क्षेत्र को सुरक्षित घोषित किया। इस समन्वित कार्रवाई से किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ, और एक बड़ी संभावित दुर्घटना टल गई।

FROM AROUND THE WEB