National Level Kabbadi Championship : बीकानेर के प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी प्रेमसुख का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन
RNE, BIKANER.
जिला कबड्डी संघ, बीकानेर के सचिव जितेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि बिहार की राजधानी पटना में आज से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाली 52वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बीकानेर के प्रतिभाशाली एवं होनहार कबड्डी खिलाड़ी प्रेमसुख का चयन किया गया है।
प्रेमसुख के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में चयन से बीकानेर के खेल जगत में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि खिलाड़ी की मेहनत, लगन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रेमसुख बीकानेर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस उपलब्धि पर जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार व्यास, चेयरमैन राजेन्द्र सिंह राठौड़, जितेन्द्र सिंह राठौड़ (खाजूवाला), दानवीर सिंह भाटी, पूर्व सरपंच राजपाल कुल्हरी, संघ के कोषाध्यक्ष दिलकान्त सिंह माचरा, मकबूल हुसैन सोढ़ा, ऋषि मोहन जोशी, सुरेश कुमार व्यास, भैरुरतन ओझा, रेखाराम भाम्भू, सीताराम सियाग, भगीरथ गोदारा, शीशपाल सिंह शेखावत एवं पुरन सिंह राठौड़ सहित संघ के पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने प्रेमसुख को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सभी ने विश्वास जताया कि प्रेमसुख राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बीकानेर एवं राजस्थान का नाम रोशन करेंगे।

