RudraNewsExpress_Logo

शिक्षक संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री कपूर का बीकानेर दौरा, स्वागत के बाद शिक्षकों को नसीहत

 

Rudra News Express Bikaner.

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नवाचार की जरूरत है। संगठन के विभिन्न आयामों और प्रकोष्ठों को सक्रिय करते हुए विद्यालय, शिक्षक, विद्यार्थी, अभिभावक और समाज के बीच सकारात्मक समन्वय स्थापित करने के प्रयास किए जाने चाहिए।

कपूर मंगलवार को बीकानेर प्रवास के दौरान श्रीरामसर स्थित कार्यकर्ता आवास पर विद्यालय शिक्षा बीकानेर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संगठन की गतिविधियों, विस्तार, पाठ्यक्रम, शैक्षिक दायित्वों, शिक्षक की भूमिका, कर्तव्य एवं अधिकार तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की क्रियान्विति में संगठन की भूमिका पर चर्चा की।

p

समाज से हो सीधा संवाद :

उन्होंने कहा कि संगठन की प्रभावशीलता उसके पदाधिकारियों की सक्रियता और प्रतिबद्धता से बढ़ती है। प्रत्येक पदाधिकारी को अपने दायित्व को समझते हुए सजगता के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने संगठन के विभिन्न आयामों एवं प्रकोष्ठों को सक्रिय करने, शैक्षिक नवाचारों को प्रोत्साहित करने तथा अभिभावकों और समाज से निरंतर संवाद बनाए रखने पर जोर दिया।

आचरण से बनती है संगठन की पहचान :

बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारियों का आचरण और उनकी गतिविधियां ही समाज में संगठन की पहचान बनाती हैं। पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए संगठन के उद्देश्यों को व्यवहार और कार्यशैली के माध्यम से समाज तक पहुंचाना चाहिए।

ये रहे मौजूद:
बैठक में आगामी गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रवि आचार्य, चन्द्रकला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश बिश्नोई, दिग्विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश मंडा, मीरा वर्मा, नगर अध्यक्ष सुरेश खेशवानी, महिला मंत्री बबीता वर्मा, कोषाध्यक्ष महेश छीपा, अतिरिक्त जिला मंत्री मोहम्मद फैसल, विकास पंवार, पूनमचंद विश्नोई और सुमन ओझा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FROM AROUND THE WEB