Movie prime

बीकानेर में कल होगी 'राजस्थानी साहित्यिक पत्रिकाएं' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी

 

RNE Bikaner.

साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली और डॉ भगवान दास किराडू नवीन समिति की ओर से कल 22 जुलाई को जिला उद्योग संघ में सुबह 10.30 बजे से आरम्भ होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी ' राजस्थानी साहित्यिक पत्रिकाएं ' में प्रदेश के अनेक रचनाकार भाग लेंगे। 

कवि, नाटककार, आलोचक व अकादमी के राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल के कन्वीनर डॉ अर्जुन देव चारण के सानिध्य में आयोजित होने वाली इस राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन सत्र दोपहर 4 बजे आयोजित होगा।

इस सत्र की अध्यक्षता कवि, कथाकार रामस्वरूप किसान करेंगे और मुख्य अतिथि कवि, आलोचक, कला समीक्षक डॉ राजेश व्यास होंगे। धन्यवाद साहित्यकार डॉ नगेन्द्र नारायण किराडू देंगे।

FROM AROUND THE WEB