बीकानेर में 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत
Mar 31, 2026, 11:58 IST
RNE Bikaner.
स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत इस बार 1 अप्रैल से होगी। इसके लिए राज्य के सभी राजकीय विद्यालयों में प्रसशोत्सव चल रहा है।
' सत्रारम्भ के साथ शिक्षारम्भ ' के संदेश को मूर्त रूप देने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण की गई है। इस वर्ष प्रवेशोत्सव को केवल औपचारिक आयोजन न मानते हुए इसे नामांकन बढ़ाने , ड्रॉपआउट दर कम करने और प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के सशक्त अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यालय स्टाफ एवं स्थानीय कार्मिकों की टीम घर घर जाकर सर्वे कर रही है। इसमें 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का चिन्हीकरण कर नामांकन को सुनिश्चित किया जा रहा है।

