NSUI : कोलायत-बज्जू सहित तीन महाविद्यालयों की कार्यकारिणी घोषित, जानिए किसे, कहां जिम्मेदारी
Rudra News Express Bikaner.
राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने बीकानेर ग्रामीण जिले में संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा संगठनात्मक विस्तार करते हुए कोलायत विधानसभा, कोलायत व बज्जू ब्लॉक तथा तीन राजकीय महाविद्यालयों की नई कार्यकारिणियों की घोषणा की है। नियुक्तियां एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के निर्देशानुसार बीकानेर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने जारी की हैं।
घोषित सूची के अनुसार रोहित चौहान को कोलायत विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं शहजाद खान को कोलायत ब्लॉक अध्यक्ष तथा घनश्याम कालीराणा को बज्जू ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके साथ ही राजकीय महाविद्यालय कोलायत, बज्जू और गौडू की इकाई कार्यकारिणियों का भी गठन किया गया है। राजकीय महाविद्यालय कोलायत में आकाश पंवार, राजकीय महाविद्यालय बज्जू में दिनेश बेनीवाल तथा राजकीय महाविद्यालय गौडू में अरिहन्त बेनीवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव सहित विभिन्न पदों पर कई छात्र नेताओं को संगठनात्मक दायित्व सौंपे गए हैं।
एनएसयूआई बीकानेर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के उद्देश्य से नई टीम का गठन किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाएगी और संगठन को प्रत्येक महाविद्यालय एवं क्षेत्र में और अधिक सशक्त बनाएगी।

