NSUI अध्यक्ष गोदारा ने डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन की डेट बढ़ाने Dungar College: प्राचार्य ज्ञापन दिया
RNE Bikaner.
राजकीय डूंगर महाविद्यालय में प्रथम वर्ष प्रवेश प्रक्रिया के तहत दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने सोमवार को प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
एनएसयूआई बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष हरीराम गोदारा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि नए शैक्षणिक सत्र में बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश के लिए आवेदन कर रहे हैं। ऐसे में विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए प्रथम वर्ष में आवेदकों की संख्या बढ़ाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर दिया जाए।
ज्ञापन में यह भी बताया गया कि छात्र संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में प्रोविजनल सूची में चयनित विद्यार्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की समय-सीमा केवल सात दिन निर्धारित है, जो कई विद्यार्थियों के लिए पर्याप्त नहीं है।
NSUI ने मांग की कि सत्यापन की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाए, ताकि दूर-दराज़ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े और वे समय पर अपने दस्तावेज जमा कर सकें।
इस अवसर पर राजेश गेधर, जितेंद्र तिवारी, मुकेश गोदारा और विशाल पंवार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

