पुनरासर नवयुवक मंडल ने 50 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर किया सुंदरकांड पाठ एवं सम्मान समारोह
RNE Bikaner

बीकानेर। पुनरासर नवयुवक मंडल, तेलीवाड़ा चौक बीकानेर द्वारा रायसर गांव में पुनरासर पैदल यात्रियों की दो दिवसीय सेवा की परंपरा को 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर रविवार को सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कर श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज से सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

मंडल द्वारा पिछले 50 वर्षों से पुनरासर मेले के दौरान रायसर गांव में पैदल यात्रियों के लिए दो दिन तक सेवा शिविर लगाया जाता है। शिविर में यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता, पानी सहित विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
इस सेवा परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाने वाले पुनरासर नवयुवक मंडल के विष्णु व्यास, कमल रंगा ने बताया है की पुनरासर मेले मे सेवा लगाते उसका का सम्मान किया गया। गौरी शंकर ओझा ने कहा कि पांच दशक से चली आ रही यह सेवा भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में मंडल के बुलाक़ीदास व्यास( जिला न्यायाधीश), राजेश चुरा, भवर पुरोहित, ca महेंद्र चूरा, चंदू, राजेंद्र व्यास,गिरिराज सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। राजा बोहरा ने बताया है इस बार मेले मे 16 व 17 तारीख को रायसर गांव मे सेवा मे चाय, पकोड़ी कोपता, सब तरह के पकोड़े, ठंडा पानी की व्यवस्था की गई है

