RudraNewsExpress_Logo

 16 अक्टूबर को भी पब्लिक पार्क स्थित कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा

 

RNE Bikaner

बीकानेर। उपभोक्ताओं के योजना के प्रति जागरूकता और उत्साह को देखते हुए बीकेईएसएल ने केन्द्र सरकार की पीएम सूर्य घर योजना में मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर को बढ़ावा देने एवं आमजन को योजना के प्रति जागरूक करने के लिए शुक्रवार 16 अक्टूबर को भी पब्लिक पार्क स्थित कस्टमर केयर सेंटर कार्यालय में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविर में इच्छुक विद्युत उपभोक्ता रूफटॉप सोलर स्थापना, योजना के तहत मिलने वाली केंद्रीय वित्तीय सहायता (सब्सिडी), आवेदन प्रक्रिया एवं योजना से संबंधित अन्य जानकारी ले सकते हैं।

FROM AROUND THE WEB