RudraNewsExpress_Logo

राष्ट्रीय खेल दिवस पर मास्टर उदय फुटबॉल क्लब ने कराया रोमांचक टूर्नामेंट

 

RNE Bikaner

बीकानेर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मास्टर उदय फुटबॉल क्लब की ओर से पुष्करणा स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए खेल भावना का परिचय दिया।
 

p

टूर्नामेंट के प्रथम मुकाबले में रियान फुटबॉल अकादमी ने सेंट एन.एन. को 1-0 से हराया। एम.एम. और उदय क्लब के बीच मुकाबला 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। एम.एम. और रियान फुटबॉल अकादमी के बीच भी मुकाबला 0-0 रहा। इसके बाद एम.एम. ने सेंट एन.एन. को 2-0 से पराजित किया।
उदय क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रियान फुटबॉल अकादमी को 3-0 तथा सेंट एन.एन. को 2-0 से हराया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि (जिला फुटबॉल संघ  कोषाध्यक्ष) के शंकर बोहरा एवं NIS कोच नारायण बिस्सा रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें आगामी स्कूल टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ खेल में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
मैचों में निर्णायक की भूमिका देवांश पुरोहित, पंकज सुथार, नीरज चौधरी एवं शिवशंकर शर्मा सहित अन्य ने निभाई। आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेलप्रेमियों की मौजूदगी रही।

FROM AROUND THE WEB