विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B, बीकानेर द्वारा संगठनात्मक विस्तार
RNE Bikaner
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन, जोन 1-B, बीकानेर द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं महिला प्रकोष्ठ को अधिक सशक्त, सक्रिय और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में डॉ. अल्पना शर्मा को वर्ष 2026-2028 के लिए बीकानेर (शहर)जिला संगठन महामंत्री, महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगी।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनसुख सारस्वत एवं महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य (भादानी) की अनुशंसा तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतीश शर्मा एवं बीकानेर जोन के प्रभारी श्री मुकेश रामपुरा के अनुमोदन उपरांत, बीकानेर (शहर) जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुमिता व्यास की सहमति से यह नियुक्ति की गई है।
महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला आचार्य ने बताया कि संगठन में महिलाओं की भागीदारी को मजबूत करना और उन्हें सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों में अग्रणी भूमिका निभाने के अवसर प्रदान करना समय की आवश्यकता है। महिला प्रकोष्ठ समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण, सामाजिक समरसता एवं संस्कारों के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। डॉ. अल्पना शर्मा की नियुक्ति से बीकानेर में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं को संगठन से जोड़कर सेवा कार्यों का विस्तार करने में सहायता मिलेगी।
प्रदेश संगठन महामंत्री श्रीमती मोनिका गौड़ ने बताया कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी सक्रिय कार्यकारिणी, समर्पित पदाधिकारी और मजबूत कार्यकर्ता आधार होता है। संगठन की जिम्मेदारियों का निर्वहन निष्ठा, अनुशासन एवं सामूहिक समन्वय के साथ किया जाना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. अल्पना शर्मा अपनी कार्यक्षमता, समर्पण एवं संगठनात्मक दक्षता से महिला प्रकोष्ठ को अधिक सक्रिय बनाएंगी तथा विप्र फाउंडेशन के उद्देश्यों एवं विचारधारा को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
बीकानेर (शहर) जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुमिता व्यास ने बताया कि डॉ. अल्पना शर्मा की नियुक्ति से बीकानेर में महिला प्रकोष्ठ की गतिविधियों को और अधिक मजबूती मिलेगी। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आपसी सहयोग और समन्वय से संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. शर्मा महिला शक्ति को संगठित करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़ने तथा जनसेवा के कार्यों को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
विप्र फाउंडेशन परिवार ने डॉ. अल्पना शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए महिला प्रकोष्ठ को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं संगठित बनाएंगी तथा संगठन की सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगी।

