RudraNewsExpress_Logo

BKESL के खिलाफ आक्रोश : बीकानेर के दममणी चौक में करंट से 07 गायों की मौत, आक्रोशित लोग सड़क पर उतरे

 

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर में शनिवार रात को बारिश शुरू होते ही ऐसा करंट दौड़ा कि सड़क पर खड़ी गाएं एक-एक कर गिरने लगी और देखते ही देखते 07 गायों की मौत हो गई। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए और जनप्रतिनिधियों के साथ ही बिजली कंपनी BKESL के खिलाफ जमकर नारे लगाए। 

हादसा शहर का दममणी चौक में रात लगभग 08 बजे हुए। दरअसल देर शाम तूफानी हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। हालांकि कुछ ही देर बारिश हुई लेकिन शहर के कई हिस्सों में बिजली बंद हो गई। इसी बीच परकोटे के भीतरी शहर का दममणी चौक में अचानक करंट फैल गया। एक-एक कर गायें मरने लगी। लोगों ने विद्युत कंपनी के दफ्तर फोन कर बताया। काफी देर तक कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे ऐसे में आक्रोश बढ़ता गया। 

दूसरी ओर कई पार्टियों के नेता-कार्यकर्ता भी मौके पर पहुँच गाये। समाजसेवी रूपकिशोर व्यास "रूपा महाराज", भाजपा नेता प्रदीप उपाध्याय, कांग्रेस नेता अरुण व्यास आदि ने करंट से गायों की मौत पर दुख जताया। आक्रोशित लोगों ने आए दिन करंट से गायों की मौत होने पर आक्रोश जताया।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मोहता चौक में भी करंट से गाय की मौत हो गई। लोगों के कहना है पशुओं का मरना दुखद है। इसके साथ ही ऐसी दुर्घटनाएं कभी भी इंसानी जिंदगी के लिए भी खतरा बन सकती है। देर रात तक मौके पर सैकड़ों लोग मौजूद है और आक्रोश बढ़ता जा रहा यही।

FROM AROUND THE WEB