Movie prime

आक्रोश : भैरूजी मंदिर तोड़ने पर नाराज लोगों ने एमएलए जेठानंद को फोन किया, वापस मूर्ति स्थापित की

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में चारदीवारी के भीतर जेसीबी ले जाकर मंदिर की चौकी तोड़ने और मूर्ति खंडित करने की हैरान करने वाली घटना हुई है। खुद को BDA की जेईएन बताने वाली महिला कुछ लोगों के साथ जेसीबी मशीन सहित पहुंची। लोगों के विरोध के बावजूद मंदिर की चौकी तोड़ी और मूर्ति को खंडित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरलीधर व्यास नगर 4नंबर सेक्टर में माया पब्लिक स्कूल के पीछे एक पुराना भैरूजी मंदिर था। यहां लगभग 1साल पहले uit ने चार दिवारी बनवाकर पार्क बना दिया। इससे भेरू जी की मूर्ति 4 फिट नीचे चली गई। उसको ऊपर करने के लिए एक चौकी का निर्माण किया जा रहा था और पानी की एक कुंडी भी बनवाई जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग 4 बजे  5-6 लोग और एक महिला जेसीबी साथ लेकर आई। महिला अपने आप को uit jen बता रही थी। उसने आते ही काम करने वाले मजदूरों को वहां से हटाया और जेसीबी से मंदिर की चौकी को तोड़ दिया। कुंडी तोड़ दी और भेरू जी के मूर्ति भी खंडित कर दी।

उपस्थित राजेंद्र कल्ला  कमल पुरोहित और वहा की महिलाओं ने विरोध किया तो उनको साथ आए लोगों ने धक्का देकर किनारे कर दिया। मौजूद लोगों ने विधायक से बात करने का कहा तो  जो अपने आप को uit की jen बता रही महिला बोली "कौन होता है जेठानंद, मैं नहीं जानती।"

इस बीच कुछ लोगों ने हिन्दू जागरण मंच के कैलाश भार्गव, अनिल  पुरोहित को फोन किया तो। वो मौके पर आए और प्रकरण के बारे में uit में बात करनी चाही। अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया। उसके बाद संबंधित थाने में परिवाद लिखाया। इस बीच विधायक  जेठानंद जी ने आश्वासन दिया कि मंदिर बनेगा और संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी। उसके बाद आक्रोशित लोगों  ने वापिस मूर्ति को चौकी बना कर रखा और पूजा अर्चना की।

FROM AROUND THE WEB