"पंच पावन कथा महोत्सव : देवी भागवत, शिव महापुराण, राम कथा, रामदेवजी की कथा, मद्भागवत 10 दिन में सब कुछ
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर शहर 10 दिन चलने वाले ऐसे अनूठे धार्मिक अनुष्ठान का साक्षी बनने जा रहा है जो संभवतया इस पैमाने पर पहले कभी नहीं हुआ। यह आयोजन है "पंच पावन कथा महोत्सव।" मतलब यह कि 05 कथाएं और 10 दिन। हर कथा दो दिन में पूरी होगी और सबके अलग-अलग विद्वान कथावाचक है। बस, कथास्थल एक है, नथूसरगेट का ओझा सत्संग भवन भाग संख्या-दो।
यूं तय हो गया धार्मिक अनुष्ठान :
दरअसल बीकानेर में यह अनूठी पहल करने वाला कुछ मित्रों का एक संगठन है जिसका नाम है "सेवन स्टार फाउंडेशन।" कई तरह के समाजिक आयोजन करने वाले इस संगठन ने इस बार सभी तरह की धार्मिक रुचियों के अनुरूप एक ही पंडाल में विद्वानों के श्रीमुख से कथावाचन करवाने की ठानी। दाऊलाल व्यास, महेंद्र चूरा, बुलाकीदास व्यास, बृजराज जोशी, गोविंद नारायण, श्यामसुंदर आदि के बीच चली इस चर्चा ने देखते ही देखते "पंच पावन कथा महोत्सव" का आकार लिया।
जानिए कब, कैसी कथा, कौन व्यास पीठाधीश्वर :
पूरा आयोजन 22 से 21 दिसंबर तक चलेगा। इससे पहले दिन यानी 21 दिसंबर को दिन में भव्य कलश यात्रा निकलेगी। शाम को सुंदरकांड का पाठ होगा और रात्री की महाआरती पूनरासर हनुमान मंदिर के पुजारी करेंगे।

21 दिसंबर : दोपहर कलश यात्रा बड़ा गोपालजी से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए ओझा सत्संग भवन।
21 दिसंबर : शाम 06:15 बजे सुंदरकांड पाठ, बीकानेर मानस परिवार द्वारा।
21 दिसंबर : रात्री 08:30 बजे, महाआरती पूनरासर हनुमान धाम के पुजारी परिवार द्वारा।
22-23 दिसंबर : श्रीमद देवी भागवत कथा पंडित श्री गोपाल नारायण व्यास के श्रीमुख से।
24-25 दिसंबर : श्रीशिव महापुराण पंडित आशाराम जी व्यास के श्रीमुख से।
26-27 दिसंबर : श्रीराम कथा पंडित श्री संजय जी भारद्वाज के श्रीमुख से।
28-29 दिसंबर : श्री बाबा रामदेव चरित कथा, पंडित लक्ष्मीकान्त व्यास "मुन्नाजी कोलकाता वालों" के श्रीमुख से
30-31 दिसंबर : श्रीमदभागवत कथा, पंडित श्री मुरलीमनोहर जी व्यास के श्रीमुख से।
हर रात बृजमंडली की दिव्य रासलीला :
"पंच पवन कथा" के दौरान 23 से 30 दिसंबर तक हर रात दिव्य रासलीला का आयोजन होगा। वृंदावन की बृजमंडली की और से होने वाली इस रासलीला का समय शाम 07 से रात 10 बजे तक निर्धारित किया गया है।
संतों का रहेगा सान्निध्य :
काशी के करपात्री धाम अधिष्ठाता स्वामी सर्वेश्वरानन्द सरस्वती, सागर आश्रम के श्रीधरानंद सरस्वती, नवलेश्वर मठ के शिवसत्य नाथ जी, रामझरोखा आश्रम के सरजूदास महाराज, शिवबाड़ी मठ के अधिष्ठाता विमरशानन्द विमरशानन्द जी, गायत्रीपीठ सागर के रामेश्वरानन्दजी, मुरलीमनोहर धोरा के श्यामसुंदरजी महाराज, बालसंत छैलबिहारी जी जैसे संतों-विद्वानों का सान्निध्य कथा के दौरान रहेगा।

