RudraNewsExpress_Logo

Panchayat Election : पंचायत समिति के लिए 18,748, जिला परिषद के लिए 2,796 नामांकन 

 

 

 

Rudra News Express Jaipur. 

राजस्थान में में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। पंचायत समिति के लिए 18,748 और जिला परिषद के लिए 2,796 नामांकन दाखिल हुए, वहीं निष्पक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पहले चरण के तहत पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों स्तरों पर बड़ी संख्या में नामांकन दाखिल होने के बाद चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

पंचायत समिति के लिए 18,748 नामांकन : 

पहले चरण में पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के लिए कुल 18,748 नामांकन दाखिल किए गए हैं। वहीं, जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 2,796 नामांकन प्राप्त हुए हैं। इस तरह दोनों श्रेणियों में कुल 21,544 नामांकन दाखिल हुए हैं।

शांतिपूर्ण चुनाव के लिए तैयारियां : 

निर्वाचन विभाग की ओर से चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। मतदान प्रक्रिया में तैनात होने वाले कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ मतदान संबंधी जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन किया जा सके।

नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही पंचायत आम चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। अब चुनाव से जुड़ी आगामी प्रक्रियाओं और तैयारियों पर नजर रहेगी। निर्वाचन विभाग का जोर निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने और पूरी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर है।

FROM AROUND THE WEB