PBM Hospital: प्रसूता प्रीति की मौत, अव्यवस्थाओं पर फिर बवाल, जांच की मांग
RNE Bikaner.
बीकानेर के PBM Hospital में एक साथ कई प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने और किडनी फेल होने के मामला अब जानलेवा हो गया है। एक प्रसूता प्रीति की आज मौत हो गई है। हॉस्पिटल प्रशासन पर बदइंतजामी के आरोप लगाते हुआ धरना दे रही कांग्रेस ने इस मौत पर एक बार फिर सवाल उठाया है।
पीबीएम अस्पताल अधीक्षक डॉ. बी.सी. घीया ने प्रसूता की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर मौत का कारण प्रतीत हो रहा है। मामले की चिकित्सकीय जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है।
वहीं कांग्रेस नेता बिशनाराम सियाग ने प्रसूता की मौत के लिए पीबीएम प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से प्रसूताओं की तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया। सियाग ने राज्य सरकार से तत्काल हस्तक्षेप कर पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की।

