RudraNewsExpress_Logo

PBM Hospital: मेडिसिन विभाग के नए अध्यक्ष डॉ परमेंद्र सिरोही बने, सुरेन्द्र वर्मा का दो साल कार्यकाल पूरा

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज में सीनियर प्रोफेसर डॉक्टर परमेंद्र सिरोही अब मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष होंगे। वे डॉक्टर सुरेन्द्र वर्मा की जगह लेंगे। यह नियुक्ति आज यानि 18 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। 

 

नवनियुक्त विभागाध्यक्ष डॉ. परमेंद्र सिरोही इससे पहले मेडिसिन विभाग में वरिष्ठ आचार्य के पद पर कार्यरत हैं। विभागाध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति दो वर्ष के लिए हुई है। 

 

दो साल बाद होता है कार्यकाल:

मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष रहे डॉ. सुरेन्द्र कुमार, वरिष्ठ आचार्य, का दो वर्षीय कार्यकाल 17 सितंबर 2026 को पूरा हुआ। इसके बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के निर्धारित वरिष्ठता क्रम के आधार पर डॉ. परमेंद्र सिरोही को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। दरअसल मेडिकल शिक्षा विभाग में विभागाध्यक्ष का पद रोटेशन से मिलता है। इसका कार्यकाल दो साल होता है। 

विभागाध्यक्ष के सामने बड़ी जिम्मेदारियां

कार्यालय आदेश में विभागाध्यक्ष की प्रशासनिक और शैक्षणिक जिम्मेदारियां भी स्पष्ट की गई हैं। इनमें विभाग के दैनिक कामकाज और स्टाफ के दायित्वों का संचालन, चिकित्सा सेवाओं की प्रभावी व्यवस्था, ड्यूटी रोस्टर की निगरानी तथा दवाइयों और अन्य आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था शामिल है।

इसके अलावा UG, PG, इंटर्न और रेजिडेंट्स की शैक्षणिक गतिविधियों, कक्षाओं, व्याख्यान, प्रायोगिक कार्य, परीक्षाओं और शोध गतिविधियों की योजना एवं निगरानी भी विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी होगी।

FROM AROUND THE WEB