RudraNewsExpress_Logo

PBM Hospital :  मूंधड़ा मेडिसिन विंग में जमकर मारपीट, हंगामा, दूसरे मरीजों को लेकर भागे परिजन
 

 


Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर के पीबीएम हॉस्पिटल में यूं तो आए दिन हंगामा होने की खबरें आती रहती है लेकिन इस बार ऐसा हंगामा हुआ है कि देखने-सुनने वालों के मुंह खुले रह गए। आमतौर पर यहां डॉक्टर-मरीज के रिश्तेदार या फिर नर्सेज-डॉक्टर भिड़ते हैं लेकिन इस बार एक ही मरीज के परिजन आपस में भिड़ गए। बातचीत चल रही थी जो कहासुनी में बदली। देखते ही देखते यह बदजुबानी और गहमागहमी तक पहुंच गया। यहां जाकर भी मामला शांत नहीं हुआ और थाप-मुक्के चलने लगे। कइयों ने ड्रिप लगाने वाले स्टील के स्टैंड उखाड़कर लहराए। 

हालात ये हो गए कि एक मरीज के परिजनों को आपस में हंगामा करते देख बाकी मरीज और उनके परिजन बुरी तरह घबरा गये। कई परिजन अपने रोगी को लेकर वार्ड से बाहर भाग गए। स्वास्थ्यकर्मी, नर्सेज, अटेंडेंट, डॉक्टर आदि इन्हें समझाने या संभालने की कोशिश करते रहे लेकिन कोई असर नहीं हुआ। अंततोगत्वा पीबीएम परिसर मंे ही बनी पुलिस चौकी से पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने हालात पर काबू पाया।

गौरतलब है कि यह वाकया उस मेडिसिन विंग मंे हुआ है जिसका उद्घाटन 14 अगस्त को मख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया। सीएम मूंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल मूंधड़ा परिवार ने बनवाई है और इस पर लगभग 120 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

FROM AROUND THE WEB