RudraNewsExpress_Logo

बीकानेर में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक का आयोजन, जयपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

 

RNE Bikaner

बीकानेर, 70वीं राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत आयोजित 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग छात्र-छात्रा जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में रविवार को विभिन्न स्पर्धाओं के रोमांचक मुकाबले जारी रहे। बीकानेर में राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का आयोजन होना जिले के लिए गर्व की बात है। प्रतियोगिता को सफल एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए शिक्षा विभाग की पूरी टीम कड़ी मेहनत के साथ जुटी हुई है।

रविवार को जयपुर, उदयपुर, अजमेर, जोधपुर और कोटा जिलों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखाया। खिलाड़ियों ने अपने कौशल, संतुलन, शक्ति और आत्मविश्वास से उपस्थित दर्शकों को प्रभावित किया।

नवनिर्मित करणी सिंह स्टेडियम के मल्टीपरपज ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में रिदमिक जिम्नास्टिक, फ्लोर एक्सरसाइज, हॉरिजॉन्टल बार, पैरेलल बार, रोमन रिंग सहित विभिन्न स्पर्धाओं में प्रदेशभर से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम अंतिम दिन घोषित किए जाएंगे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आई टीमें पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग ले रही हैं। अलग-अलग स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता को लगातार रोमांचक बना रहा है।

आयोजक विद्यालय की प्रधानाचार्य लाजवंती ने बताया कि राज्यभर से आए खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह है। खिलाड़ियों के आवास, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) डॉ. रामगोपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग की विभिन्न टीमें लगातार व्यवस्थाओं में जुटी हुई हैं।

आयोजन में लेडी एल्गिन स्कूल की व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षिका सुधा व्यास, शारीरिक शिक्षक शिवराज सिंह, नारायण दास पणिया, रामकुमार परिहार, यदुवीर सिंह, पवन नायक, संतोष नायक, शिव नायक, राजेश नायक, यशपाल सिंह (जोधपुर), सुरेश खेड़िया, सुनील सैन, अजय कुमार एवं अशोक सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं निर्णायक अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

राज्य स्तरीय मंच पर प्रदेश के युवा खिलाड़ियों द्वारा किया जा रहा शानदार प्रदर्शन प्रतियोगिता को लगातार रोमांचक बना रहा है।

FROM AROUND THE WEB