Movie prime

PM Modi ने किया दो सौर परियोजनाओं का उद्घाटन, बीकानेर को मिली बड़ी सौगात! : अर्जुन राम मेघवाल

 
बीकानेर को मिली 07 हजार करोड़ से बड़ी ऊर्जा योजनाओं की सौगात

RNE, BIKANER.

 

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बीकानेर को दो बड़ी सौर ऊर्जा परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें एसजेवीएन की 1000 मेगावाट क्षमता वाली बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना तथा एनएचपीसी की 300 मेगावाट करणीसर सौर ऊर्जा परियोजना का उद्घाटन किया गया।

 

मेघवाल ने बताया कि एनएचपीसी की करणीसर परियोजना लगभग 1,677 करोड़ रुपये तथा एसजेवीएन की बीकानेर परियोजना लगभग 5,492 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की गई है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में मेक इन इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वदेश निर्मित सोलर मॉड्यूल और सोलर सेल्स का उपयोग किया गया है। इससे कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आएगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भारत की जलवायु प्रतिबद्धताओं को मजबूती मिलेगी।

शनिवार को महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शामिल हुए और विभिन्न सरकारी विभागों में नियुक्त नवचयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि शनिवार का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक रहा। प्रधानमंत्री ने देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया, जयपुर मेट्रो फेज-2 (प्रहलादपुरा से टोडी मोड़) की आधारशिला रखी तथा प्रदेश को 1.05 लाख करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस अवसर पर प्रदेश के लगभग 54 हजार नवचयनित युवाओं को अभिनंदन पत्र भी प्रदान किए गए।

FROM AROUND THE WEB