Movie prime

रजा फाउंडेशन की आज कविता श्रृंखला में होगा काव्य पाठ

 

RNE Bikaner.

कवि, आलोचक डॉ ब्रजरतन जोशी का 28 जुलाई को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में हिंदी काव्य पाठ होगा। यह आयोजन रजा फाउंडेशन और इंडिया इंटरनेशनल सेंटर की तरफ से आयोजित हो रहा है। इस आयोजन में कुल 4 कवि अपना काव्य पाठ करेंगे।

रजा फाउंडेशन की साहित्य श्रृंखला ' आज कविता ' के तहत यह काव्य पाठ आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में ब्रजरतन जोशी के अलावा सौमित्र मोहन, शिवांगी गोयल व आलोक कुमार मिश्र का भी काव्य पाठ होगा। इन कवियों के माध्यम से श्रोता / दर्शक आज की कविता का मिजाज समझ सकेंगे। जोशी का काव्य पाठ बीकानेर के लिए गौरव की बात है।

FROM AROUND THE WEB