एक श्याम द्वारिकाधीस के नाम भजन संध्या व सम्मान समारोह के पोस्टर विमोचन श्री जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) ने किया।
RNE Bikaner
बीकानेर। एक श्याम द्वारिकाधीस के नाम भजन संध्या व सम्मान समारोह के पोस्टर विमोचन श्री जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) ने गायत्री माता मन्दिर में किया। आयोजक अनिल ओझा ने बताया कि यह आयोजन स्वर्गीय पंडित रामदेव ओझा (लाल टोपी) की स्मृति में लगातार 16 वर्षों से रामदेवरा में आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि श्री जुगल किशोर जी ओझा (पुजारी बाबा) होगे, व विशेष अतिथि दुर्गादास छंगानी, शुभकरण गहलोत होगे।यह आयोजन पुजारी बाबा मेला जो कि इस वार 57 वर्ष पूर्ण हो गए ये मेला इस वार 24,25,26 अक्टूबर को कोडमदेसर भेरुनाथ, भोमिया जी, रामदेवरा , आशापुरा पोकरण, फलोदी माँ लटियाल मन्दिर, भाप के भेरू जी व कपिल मुनि कोलायत होते हुवे बीकानेर आएगा। ईसी दौरान 25 अक्टूबर को शाम को यह आयोजन रामदेवरा में पंडित रामदेव जेठमल ओझा धर्मशाला व श्री रामदेव होटल एण्ड रेस्टोरेंट के आगे 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे से लेकर देर रात तक चलेगा। जिसमे
राजस्थान के जाने माने कलाकारों जीतू माली (पोकरण),
श्याम देराश्री,गायक नेमीचंद(रामदेवरा ) गायक कैलाश, प्रेम सागर व रेवत जी डांसर द्वारा भगवान की संजीव झाकियां प्रस्तुत की जाएगी ।गणमान्य जनों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन देव इवेंट्स एंटरटेनमेंट व ब्रदर्स यूथ कल्ब की ओर से किया जाएगा।

